Xiaomi ने इस साल फरवरी में अपने Mi 9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का अनावरण किया, और कंपनी ने पहले ही Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए हैं। अब चीनी टेक यूनिकॉर्न श्याओमी ने Mi की अगली सीरीज फ्लैगशिप Mi 9T की आधिकारिक घोषणा की है जो इस महीने की 12 तारीख को लॉन्च होने वाली है।
T वेरिएंट K20 और K20 प्रो का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, लेकिन, यह भी उम्मीद है कि K20 का नया वेरिएंट पहले से लॉन्च किए गए K20 प्रो स्मार्टफोन की तुलना में बेहतर फीचर्स के साथ आएगा। कंपनी द्वारा कोई आधिकारिक स्पेसिफिकेशन प्रकाशित नहीं की गई है, लेकिन यह माना जाता है कि कंपनी ने K20 सीरीज के आगामी टी वेरिएंट से थोड़ा अलग डिजाइन किया होगा।
Only 10 days left! The new #Mi9 member will launch on June 12th! Are you ready for more innovation for everyone from #Mi9T? #PopUpInStyle pic.twitter.com/TY8FTVBKaY
— Xiaomi #5GIsHere (@Xiaomi) June 3, 2019
ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी Mi 9T और इसके प्रो वर्जन को उसी स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च करेगी जैसा कि Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन में देखा गया है। अब Mi 9T को 12 जून को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा और Redmi K20 स्मार्टफोन भारत में जुलाई के महीने में उपलब्ध होगा।
Mi 9T फुल एचडी के साथ 6.39-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा जो 2340 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन और 19.5: 9 आस्पेक्ट रेश्यो वाला होगा। Xiaomi जो टॉप-रेटेड स्मार्टफोन बनाने के लिए बहुत लोकप्रिय है, ने Mi 9T डिवाइस को Android 9.0 Pie द्वारा सशक्त बनाया है। फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जैसे बाकी डिटेल्स 12 जून को या इसके लॉन्च से पहले सामने आएंगे।