कई स्रोतों के अनुसार, फेसबुक ने यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस में मैसेंजर भुगतान बंद करने की घोषणा की। लेकिन, अमेरिका में उपयोगकर्ता देश के भीतर पैसे भेजने और प्राप्त करने में सक्षम होंगे। मैसेंजर पेमेंट सेवा 15 जून, 2019 को रोक दी जाएगी।
मैसेंजर पेमेंट सर्विस को फेसबुक ने वर्ष 2017 में (यूरोप) लॉन्च किया था। इस सुविधा का उपयोग लोग अपने फेसबुक दोस्तों को पैसे भेजने और प्राप्त करने के लिए करते हैं। वर्तमान में यह केवल कुछ देशों जैसे फ्रांस, यूके और यूएस में उपलब्ध है।
चूंकि फेसबुक ने अपनी Person-to-Person पेमेंट गेटवे सेवा को रोकने का फैसला किया, अब यह केवल अमेरिकी नागरिकों के लिए उपलब्ध होगा जिसका उपयोग वे केवल देश के भीतर ही कर सकते हैं।
ZDNet के अनुसार, फेसबुक के प्रवक्ता ने TechCrunch से कहा कि ऐसा लगता है कि मैसेंजर पेमेंट उतना लोकप्रिय नहीं है जितना कि फेसबुक ने उम्मीद की होगी। इसलिए कंपनी ने सेवा बंद करने का फैसला किया होगा।
सेवाओं को रोकने का कारण अभी तक फेसबुक द्वारा पुष्टि नहीं की गयी है। लेकिन ऐसा माना जाता है कि अन्य पेमेंट गेटवे टेक्नोलॉजी के कारण, लोग अन्य सेवाओं पर चले गए हैं जो अंतर्राष्ट्रीय पेमेंट ट्रांजेक्शन सेवा प्रदान करते हैं।